डेस्क :भारत की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक अंधविश्वास सबसे घाटक समस्या है। पढ़े लिखे लोग इस जाल में फंसे हुए है। वहम और अंधविश्वास का इलाज करना काफी मुश्लिक होता है। अंधविश्वास लोगों के लिए इतना खतरनाक है कि ये जान भी ले सकता है। ऐसा ही एक कांड असम में हुआ। असम में कार्बी आंगलोंग जिले के एक गांव में कुछ लोगों ने जादू-टोना करने के संदेह में एक दंपति को जिंदा जला दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार रात को होवराघाट क्षेत्र के संख्या-एक बेलोगुड़ी मुंडा गांव में हुई। उन्होंने कहा, ‘‘बदमाशों ने पहले दंपति पर उनके घर के अंदर धारदार हथियारों से हमला किया। उसके बाद उन्होंने उनके घर में आग लगा दी जिससे दंपति की जलकर मौत हो गई।
