अन्य

अब्दुल क़ैयूम अंसारी के नाम पर स्टेडियम बनाने के लिए बिहार ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

दरभंगा। अब्दुल क़ैयूम अंसारी के नाम पर डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन का नामकरण एवं बिहार में उनके नाम पर स्टेडियम बनाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के प्रदेश अध्यक्ष,तौकीर अहमद ने पत्र लिखकर आग्रह करते हुए कहा निवेदन है अब्दुल क़ैयूम अंसारी साहब बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के एक सम्मानित, दूरदर्शी एवं संघर्षशील नेता रहे हैं। उन्होंने अपने जिंदगी में सामाजिक, न्याय, समानता, खासकर पसमांदा समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया गया। जिसमे रोहतास ज़िले के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन का नामकरण अब्दुल क़ैयूम अंसारी रेलवे स्टेशन, बिहार राज्य में अब्दुल क़ैयूम अंसारी साहब के नाम से एक आधुनिक स्टेडियम का निर्माण हो, जिससे युवाओं को खेलकूद के क्षेत्र में प्रोत्साहन मिल सके और उनके नाम व योगदान को स्थायी सम्मान मिल सकेगी। यह कदम ऐतिहासिक, सामाजिक योगदान का सम्मान है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा मिलती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *