अन्य

पीएम के मन की बात में नए वर्ष की शुभकामनाएं एक सुखद अनुभूति, पीएम के 129 वे मन की बात में विज्ञान अंतरिक्ष,खेल की चर्चा प्रेरणादायक : डा गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा। पीएम के मन की बात में वर्तमान वर्तमान समय की उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा देश स्तर पर पीएम के मन की बात में जिस तरह से वर्तमान समय की उपलब्धियों तथा भविष्य की कार्य योजनाओं की चर्चा देशवासियों के लिए एक रचनात्मक संदेश है। पीएम के द्वारा नए वर्ष की शुभकामनाएं देना निश्चित रूप से उत्साह का विषय है तथा एक सुखद अनुभूति है। भाजपा कार्यकर्ताओं को पीएम के मन की बात को आत्मसात् करनी चाहिए।

दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने बलभद्रपुर स्थित अपने संसदीय कार्यालय कक्ष में पीएम के मन की बात के 129 वे एपिसोड को सुनने के बाद उपरोक्त विचार व्यक्त किए।

सांसद डा ठाकुर ने पीएम के मन की बात को विज्ञान अंतरिक्ष तथा खेल की चर्चा किए जाने को रचनात्मक संदेश बताते हुए कहा कि देश के डेढ़ सौ करोड़ लोगों की बेहतर भविष्य के लिए इसके माध्यम से देश देश की प्रगति तथा उन्नति की बात की जाती है ताकि देशवासी अपने अतीत की गौरवगाथा को जान सकें तथा देश की अंदर हर गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सके। सांसद डा ठाकुर ने पीएम के मन की बात में खेल जगत की उपलब्धियों की चर्चा को दूरगामी संदेश बताते हुए कहा पुरुष क्रिकेट टीम चैंपियन ट्राफी महिला क्रिकेट अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर पर ध्वजारोहण, वंदे मातरम् के 150 वा वर्ष पूरा होने के उल्लेखों की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा इन मुद्दे पर चर्चा कर पीएम ने अपने गौरवगाथ को जीवंत किया गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *