बिहार

युवती की लाश की हुई पहचान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

छपरा जंक्शन के यार्ड के बगल में स्थित बुढ़िया माई मंदिर के समीप शुक्रवार की संध्या एक अज्ञात युवती की सिरकटी लाश की पहचान हो गई है। वह जिले के एकमा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव की रहने वाली बताई जाती है।

वह शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के भरत मिलाप चौक स्थित एक नर्सिंग होम में काम करती थी। वहीं परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर दी गयी है। इस संबंध में रेल थाने में परिवार के लोग ने एक लिखित आवेदन दिया है। युवती का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में शनिवार को हुआ।वहीं रेल थाना अध्यक्ष ने इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना का कारण क्या है । परिवार वालों ने जैसे ही अंजलि को पहचान परिवार में चीख पुकार और कोहराम मच गया। परिवार के लोगों को आसपास के लोग ढांढस दिला रहे थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *