डेस्क :राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) में हालात सुधर नहीं रहे हैं। इसके चार विधायकों में से तीन ने पटना में पार्टी प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर आयोजित ‘लिट्टी चोखा’ पार्टी में भाग नहीं लिया। वहीं दूसरी ओर, अनुपस्थित विधायक – माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक सिंह – बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ बैठक में थे। आरएलएम भाजपा-जेडीयू के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा है, जिसने हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की।
