डेस्क :भारत में संगठित अपराध, आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, शुक्रवार को भारत में पहली बार हथियारों का डेटाबेस, ‘खोए, लूटे और बरामद हथियार’, लॉन्च किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गृह मंत्रालय के अधीन भारत की केंद्रीय आतंकवाद विरोधी एजेंसी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा तैयार किए गए इस डेटाबेस का शुभारंभ किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सशस्त्र बलों (एनआईए) द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम ‘आतंकवाद विरोधी सम्मेलन-2025’ के उद्घाटन सत्र के दौरान इस डेटाबेस का औपचारिक रूप से राष्ट्र को समर्पित किया। नए विकसित डेटाबेस में सरकारी स्वामित्व वाले उन हथियारों का विस्तृत रिकॉर्ड शामिल किया गया है जो राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) से लूटे गए, चोरी हुए, गुम हुए या बरामद किए गए हैं। इसका उद्देश्य एक केंद्रीकृत भंडार बनाना है जिसे देश भर के सभी राज्य पुलिस बलों, अर्धसैनिक इकाइयों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा आसानी से उपयोग किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि “डेटाबेस में सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, जम्मू और कश्मीर, उत्तर-पूर्व और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से प्राप्त जानकारी शामिल है।
