महराजगंज परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी स्थित बघेला पुल के नीचे नाले में बुधवार की दोपहर काले रंग के ट्राली बैग में एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई।बगल में गेहूं की सिंचाई कर रहे किसान की नजर जब ट्राली बैग पर पड़ी तो वह नजदीक पहुंचा। उसमें से खून निकल रहा था। कुछ ही देर में यह घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्राली बैग को नाले से बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम ने हर पहलु की जांच-पड़ताल कर शव पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
मौके पर एसपी सोमेन्द्र मीना, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सीओ नौतनवा अंकुर गौतम पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काफी मशक्कत के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर स्थित बघेला पुल के नीचे नाले में एक महिला का शव बंद ट्राली बैग में बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपितों ने महिला की हत्या कर उसे ट्राली बैग में बंद कर नाले में डाल दिया होगा। पुलिस के मुताबिक शव कुछ दिन पुराना लग रहा है। हर पहलू पर जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच गई और हर पहलू पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। शव से निकले खून को देखकर लोग जल्द ही हत्या का अंदेशा जता रहे हैं, लेकिन पुलिस घटना कुछ दिन पुरानी मान रही है। पुलिस व फोरेंसिक टीम के काफी प्रयास के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण नाला पुल के नीचे बुधवार को बंद ट्राली बैग में महिला का शव बरामद होने की सूचना पर एसपी सोमेन्द्र मीना शाम को मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किए। हर पहलू पर जांच पड़ताल करने व पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। एएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि बैग में महिला का शव बरामद हुआ है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम लगाई गई है। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। हर पहलू पर जांच-पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बोले एसपी ट्राली बैग में एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हर पहलू पर जांच-पड़ताल की जा रही है। – सोमेन्द्र मीना, एसपी
