अन्य

आर के कॉलेज को हरा पीजी एथलेटिक्स टीम बनी चैंपियन, राहुल रूमौल्ड रहें मैन ऑफ द सीरीज, कुलपति ने किया पुरस्कृत

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अंतर – महाविद्यालय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता सत्र 2025–26 का बुधवार को समापन हुआ। पांच दिन तक चलने वाले इस प्रतियोगिता का आयोजन बरौनी स्थित अयोध्या प्रताप सिंह महाविद्यालय में 20 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक महाविद्यालय परिसर में किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पी.जी. एथलेटिक्स एलएनएमयू और आर.के. कॉलेज, मधुबनी के बीच खेला गया। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आर.के. कॉलेज, मधुबनी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए और पी.जी. एथलेटिक्स के समक्ष 142 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए पी.जी. एथलेटिक्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 12 ओवर 4 गेंदों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पी.जी. एथलेटिक्स के खिलाड़ी राहुल रूमौल्ड को “मैन ऑफ द सीरीज” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान 48 रनों की प्रभावशाली पारी खेलने के साथ-साथ 4 विकेट भी प्राप्त किए, जिससे टीम की जीत में उनका योगदान निर्णायक रहा। विजेता टीम के कप्तान को कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी द्वारा विजेता ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *