
दरभंगा। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा तिलकेश्वर थाना में आम लोगों की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनी गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई समाधान सुनिश्चित करने तथा दिये गए आवेदन पत्र में वैधानिक कार्यवाही हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया। अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु तत्पर है दरभंगा पुलिस प्राप्त सूचना के आधार पर एपीएम थाना अंतर्गत ग्राम हाजीपुर से 63.81 लीटर विदेशी शराब एवं एक बजाज कंपनी के पल्सर मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त, मो. एजाज उर्फ आजाद पिता मो. जलील, जाकिर हुसैन उर्फ फरमान पिता मो अल्लाउद्दीन दोनों सा0 खाजासराय थाना लहेरियासराय को दरभंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार एपीएम थाना द्वारा की गई कार्रवाई।