अन्य बिहार

प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, मौत

प्रसव के दौरान महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने महिला को गांव के पास ही निजी क्लीनिक पर भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को काशीपुर अस्पताल ले गए। नवजात को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई।मामला स्वार कोतवाली क्षेत्र के मिलककाजी गांव का है। गांव निवासी एक महिला को प्रसव के लिए गांव के पास ही किसी निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। करीब 5 घंटे तक भर्ती रहने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। गर्भवती की हालत बिगड़ती देख घर वाले घबरा गए। आनन फानन में महिला को काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मंगलवार को अस्पताल में महिला ने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया। बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की हालत और बिगड़ने लगी। अधिक ब्लीडिंग होने के कारण कुछ देर के बाद ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कानूनी कार्यवाही के महिला के शव को घर लेकर पहुंच गए। मृतका के छोटे-छोटे चार बच्चे भी हैं। बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। ग्रामीणों ने जगह-जगह चल रहे अवैध नर्सिंग होम संचालकों पर कार्यवाही की मांग की है। इससे पहले 10 दिन पहले भी इमरता गांव में प्रसव दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गई थी। अभी तक इस मामले को क्षेत्र के लोग भूले भी नहीं थे कि मंगलवार को यह दूसरी घटना हो गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *