
दरभंगा। होली रोज़री कैथोलिक चर्च, दोनार, दरभंगा में प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव पावन पर्व “क्रिसमस” की तैयारी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ की जा रही है। इस अवसर पर चर्च परिसर एवं चर्च को विशेष रूप से फूलों एवं बिजली की लड़ियों से सजाया गया है तथा भक्तों के आध्यात्मिक तैयारी हेतु विभिन्न प्रार्थनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पल्ली पुरोहित ने बताया कि 24 दिसंबर की रात्रि को रात 11 बजे से कैरोल गायन का आयोजन किया गया है। जिसके पश्चात रात्रि 11: 30 बजे ही पवित्र क्रिसमस मध्यरात्रि मिस्सा अर्पित की जाएगी। इस पवित्र समारोह में सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों का हार्दिक स्वागत है।
25 दिसंबर (क्रिसमस) के अवसर पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक चर्च आम जनता के दर्शन हेतु खुला रहेगा। इस दौरान सभी लोग चर्च में आकर प्रार्थना कर सकते हैं। प्रभु यीशु के जन्म का संदेश अनुभव कर सकते हैं। शांति प्रेम एवं भाईचारे के इस पर्व में सहभागी बन सकते हैं। होली रोज़री कैथोलिक चर्च दरभंगा सभी नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे क्रिसमस के इस पावन अवसर पर चर्च में पधारें और आपसी प्रेम सद्भाव एवं शांति का संदेश फैलाने में सहयोग दें।