स्थानीय

दरभंगा : ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया ने की बैठक, जातिगत आरक्षण खत्म करने की रखी मांग

दरभंगा : ग्राम इटवा शिवनगर में ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया की बैठक गौरीशंकर झा आवासीय परिसर में पूर्व मुखिया गणेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में एससी एक्ट में हो रहे फर्जी मुकदमे पर चिंता व्यक्त की गई। प्रदेश महासचिव कैलाश कुमार चौधरी ने कहा कि एससी एक्ट संविधान में दिए गए अधिकारों का हनन करता है। सरकार ने एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए यह काला जातिगत कानून लाया है। जिला उपाध्यक्ष हेमकांत मिश्र ने कहा कि यूजीसी बिल के माध्यम से सरकार सवर्णों को अछूत बना रही है । सवर्णों का यह अपमान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में सर्वसम्मति से आर्थिक आधार पर सभी गरीबों को आरक्षण देने एवं जातिगत आरक्षण को खत्म करने की मांग की गई।
बैठक में प्रखंड अध्यक्ष सोहन चौधरी, उपाध्यक्ष संजय राय, महेंद्र झा, उदय शंकर झा, बाबू नारायण झा, मनोज ठाकुर, सुशील ठाकुर, अशोक झा, गौरी शंकर ठाकुर, विजय ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *