अन्य

भाजपा नेत्री सह राज्यसभा सांसद, डॉ. धर्मशीला गुप्ता के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने किया नितिन नबीन का भव्य सांस्कृतिक स्वागत

दरभंगा। पटना स्थित मिलर स्कूल परिसर में बिहार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद, डॉ. धर्मशीला गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन जी का भव्य, गरिमामय एवं सांस्कृतिक स्वागत किया गया। आयोजन बिहार की समृद्ध लोक-संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण बना।स्वागत समारोह के दौरान राम–सीता की भव्य झाँकी प्रस्तुत की गई। साथ ही पारंपरिक झिझिया नृत्य एवं मिथिला की लोक परंपरा सामा चकेबा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर पुष्प वर्षा कर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी का आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा नितिन नबीन जी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पूरे बिहार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने कहा मैं अत्यंत उत्साहित हूं। आज पूरा बिहार स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यह क्षण प्रदेश के कार्यकर्ताओं, विशेषकर महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। डॉ. गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा उनके दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन को सशक्त एवं कर्मठ नेतृत्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कह प्रधानमंत्री के विश्वास और नेतृत्व के कारण ही बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया नितिन नबीन जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *