राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरूणाचल के स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा का समर्थन करने को लेकर लोगों को धन्यवाद दिया

डेस्क :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरूणाचल प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा का समर्थन करने के लिए रविवार को राज्य की जनता को धन्यवाद दिया। पूर्वोत्तर राज्य में ग्राम पंचायत सदस्य की 8,208 सीट में से 6,000 से अधिक सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की। पार्टी ने जिला परिषद सदस्य की 245 सीट में से 170 सीट भी जीतीं।प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अरुणाचल प्रदेश के लोग सुशासन की राजनीति के प्रति अटूट समर्थन प्रदर्शित करते हैं।’’ मोदी ने कहा, ‘‘अरूणाचल प्रदेश की जनता ने भाजपा के प्रति जो स्नेह दिखाया है, उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। इससे राज्य में परिवर्तन के लिए काम करते रहने का हमारा संकल्प और मजबूत होता है।’’ उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘मैं जनता के बीच अथक परिश्रम करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *