राष्ट्रीय

कॉन्सर्ट में ‘जागो मां’ गाने पर सिंगर लग्नजिता चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी, आयोजक गिरफ्तार

डेस्क :मशहूर बंगाली सिंगर लग्नजिता चक्रवर्ती के साथ एक लाइव शो के दौरान बदसलूकी और हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी महबूब मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो उस स्कूल का मालिक और कार्यक्रम का मुख्य आयोजक था। क्या है पूरा विवाद?
लग्नजिता के अनुसार, जब वह स्टेज पर एक धार्मिक गाना ‘जागो मां’ गा रही थीं, तभी महबूब मलिक ने स्टेज पर आकर उन्हें रोकने की कोशिश की। आरोप है कि उसने गाली-गलौज की और कहा, ‘बहुत हो गया जागो मां, अब कोई सेक्युलर गाना गाओ।’

सिंगर ने शिकायत में कहा कि मल्लिक ने उन पर शारीरिक हमला करने की कोशिश की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *