राष्ट्रीय

आरोपी पायलट ने तोड़ी चुप्पी, यात्री पर लगाया जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप

डेस्क :दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट और एक यात्री के बीच हुई मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। आरोपी पायलट कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल ने अपना पक्ष रखते हुए यात्री अंकित दीवान के दावों को झूठा और एकतरफा बताया है। पायलट का पक्ष
कैप्टन सेजवाल की ओर से जारी कानूनी बयान में कहा गया है कि इस घटना को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उनके अनुसार, घटना के समय वे एक साधारण यात्री के रूप में यात्रा कर रहे थे, न कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट के तौर पर। इसका उनकी नौकरी से कोई लेना-देना नहीं है।

बयान में दावा किया गया कि यात्री अंकित दीवान ने पायलट के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणियां कीं और उनके परिवार की महिला सदस्यों व बच्चे को धमकियां दीं। पायलट का कहना है कि यात्री ने बिना किसी उकसावे के गाली-गलौज शुरू की और हिंसा पर उतारू हो गया, जिससे खुद पायलट को भी चोटें आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *