
दरभंगा। भारतीय सैनिकों का बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणादायक, भारतीय सैनिकों के सम्मान तथा उनके योगदानों के महिमामंंडन के लिए केंद्र सरकार तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी प्रतिबद्ध है। देश के राष्ट्रपति भवन में अंग्रेज अफसरों के फोटो को हटाकर परमवीर चक्र पर 21 भारतीय सैनिकों का फोटो लगाया जाना मोदी सरकार की ऐतिहासिक पहल है जिसके लिए केंद्र की एनडीए सरकार की सोच की जितनी सराहना की जाए वह कम है। दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने मोदी सरकार के इस पहल की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि राष्ट्र की संप्रभुता तथा भारतीय अस्मिता के मुद्दे पर मोदी सरकार की स्पष्ट सोच रही है कि सैनिकों का सम्मान देश की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सांसद डा ठाकुर ने राष्ट्रपति भवन में परमवीर चक्र प्राप्त सैनिकों के फोटो लगाए जाने को केंद्र सरकार की उत्साहपूर्ण सोच करार देते हुए कहा मोदी सरकार के इस पहल से युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है।