राष्ट्रीय

अटल जी की जयंती पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ देश को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

डेस्क :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 दिसंबर को प्रस्तावित यात्रा और नवनिर्मित राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित की जा रही यह ऐतिहासिक परियोजना राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक विरासत और गौरव का एक सशक्त प्रतीक बनकर उभरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *