अन्य

मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना” अतर्गत मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट वितरण

दरभंगा। उप मत्स्य निदेशक, दरभंगा परिक्षेत्र, दरभंगा के प्रांगण में “मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना” अतर्गत मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट वितरण का आयोजन श्री कुमार विमल प्रसाद उप मत्स्य निदेशक, दरभंगा परिक्षेत्र, दरभंगा एवं श्री अनुपम कुमार जिला मत्स्य पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी,दरभंगा के द्वारा संयुक्त रूप से किये गये। उप मत्स्य निदेशक, दरभंगा परिक्षेत्र, दरभंगा द्वारा बताया गया मुख्यमत्री मछुआ कल्याण योजना अंतर्गत मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट की योजना के तहत मछुओं / मत्स्य विक्रेताओं को अपनी आजिविका में मदद होगी। मछुओं एवं मत्स्य विक्रेताओं अपने मत्स्य उत्पाद को ताजी एवं शुद्ध रूप से बिक्री कर सकेंगे जिससे इन्हें अधिक लाभ होगा एवं इनके आमदनी में अभिवृद्धि होगी। मछलियों को अधिक समय तक सुरक्षित, ताजा एवं हाइजेनिक रूप से रखने में सहायता होगी साथ ही मत्स्य उपभोक्ताओं को उचित मुल्य पर मछली उपलब्ध हो सकेगा। रोजगार के उपयोगी साधन उपलब्ध होने से व्यापार बढ़ेगी जिससे इनकी वार्षिक आय में अभिवृद्धि होगी। जिला मत्स्य पदाधिकारी, अनुपम कुमार ने बताया “मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना” अंतर्गत मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट की योजना बिहार सरकार द्वारा राज्य के मछुओं को मत्स्य शिकारमाही करने तथा मछली को बेचने के लिए उपकरणों एवं सामाग्रीयों को एक पैकेज यथा फेंका जाल,गील नेट,हांडी, तराजू, इनसुलेटेड आईस बॉक्स आदि को किट के रूप में 440 इकाई का निःशुल्क वितरण किया जाना है, साथ ही जिसका शुभारंभ आज 100 किट वितरण कर किया गया है,शेष का वितरण भी शीघ्र किया जायेगा। उक्त विपणन किट वितरण कार्यकम में उप मत्स्य निदेशक, दरभंगा परिक्षेत्र, दरभंगा एवं जिला मत्स्य कार्यालय, दरभंगा के सभी पदाधिकारीयों एवं कर्मियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *