वायरल वीडियो

बेगूसराय : होटल में युवती से रेप ! फिर बेरहमी से पिटाई ! मचा हड़कंप !

बेगूसराय में जीविका से जुड़ी एक महिला ने युवक पर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, वह ऋण की बकाया राशि वसूलने के लिए निकली थी। इसी दौरान युवक उसे बाइक पर बैठाकर ले गया और हथियार का भय दिखाकर एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ कथित तौर पर जबरन दुष्कर्म किया गया।

महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया व व्हाट्सऐप ग्रुप में वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *