अन्य

नगर विधायक व पूर्व मंत्री संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओ ने किया रक्तदान शिविर आयोजित

दरभंगा। दरभंगा नगर से 6 ठी बार के दरभंगा नगर के विधायक व पूर्व मंत्री बिहार सरकार, संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओ ने रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंकुर गुप्ता ने कहा भाजपा के प्रति पूर्ण समर्पण निष्ठा रखने वाले जिनकी शुरुआत विद्यार्थी परिषद् से लेकर संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए दरभंगा नगर से लगातार 6 बार के विधायक सह पूर्व बिहार सरकार मंत्री का निर्वहन करते हुए आज शीर्ष नेतृत्व द्वारा वैश्य समाज ( मारवाड़ी ) से बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त संजय सरावगी के होने पर भाजपा निवर्तमान जिला महामंत्री अंकुर गुप्ता के नेतृत्व में अंकुर गुप्ता के साथ दीपक पंजियार,दीपक यादव, बसंत शाह, अरविंद सिंह, शुभ अग्रवाल तथा दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मोदी ,अमित साह,जेपी नड्डा और निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को हृदय से आभार व्यक्त किया गया। डीएमसीएच की अधीक्षक, शीला साहू , जिला उपाध्यक्ष विकास चौधरी,जिला प्रवक्ता शिलानाथ प्रसाद सहित अन्य लोग सामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *