
दरभंगा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह दरभंगा नगर विधायक, संजय सरावगी को भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़, बिहार
प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश मिडिया प्रभारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जदयू, तौक़ीर अहमद की ओर उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी। और कहा उनके इस पद पर बनने के बाद एनडीए को और मजबूती मिलेगी और विकास का काम नीतीश कुमार के साथ आगे भी जारी रहेगा।
वही दूसरी ओर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह दरभंगा नगर से लगातार 6 बार से विधायक, संजय सरावगी को भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश उदय कुमार शर्मा की ओर से बधाई एवं शुभकामनायें दी और उन्होंने कहा उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से सम्पूर्ण मिथिला गौरव का अनुभव कर रहा है उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पार्टी को नई ऊचाई मिलेगी।