अन्य

संजय सरावगी को भाजपा बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से मिथिला गौरवान्वित : डॉ. धर्मशीला गुप्ता

दरभंगा। बिहार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने संजय सरावगी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा संजय सरावगी दरभंगा सदर विधानसभा सीट से लगातार छह बार विधायक चुने गए हैं, जो उनके प्रति जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है। डॉ. गुप्ता ने अपने बयान में कहा पिछले वर्ष नीतीश कुमार सरकार के कैबिनेट विस्तार के दौरान संजय सरावगी को पहली बार मंत्री बनाया गया था। मंत्री के रूप में उन्होंने अपनी कार्यशैली और जनसेवा से अलग पहचान बनाई है। छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे संजय सरावगी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। संगठन और सरकार दोनों में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपा जाना पूरी तरह उचित निर्णय है। डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से मिथिला का मान और सम्मान बढ़ा है और उनके नेतृत्व में बिहार भाजपा को नई मजबूती और दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *