
दरभंगा। नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा अशोक कुमार के द्वारा विश्वविद्यालय थाना परिसर में आम लोगों की समस्या की सुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमे लोगो की समस्या को गंभीरता से सुना गया तथा दिए गए आवेदन पत्र में वैधानिक कार्यवाही हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया। वही दूसरी ओर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा बिरौल थाना में की गई जनसुनवाई में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा बिरौल थाना में आम लोगों की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनी गई। संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई समाधान सुनिश्चित करने हेतु तथा आवेदन पत्र में वैधानिक कार्यवाही हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया। सकतपुर थाना कांड संख्या- 117/25 धारा-30(a) के प्राथमिकी अभियुक्त धनवीर मुखिया पिता सीताराम मुखिया सा. ताराडीह एवं स्थाई वारंटी राजकुमार मुखिया पिता भिखारी मुखिया सा. नारायणपुर दोनों थाना सकतपुर जिला दरभंगा को किया गिरफ्तार। वही सकतपुर थाना द्वारा कि गई कार्रवाई में महिला थाना कांड संख्या-169/25 के प्राथमिकी अभियुक्त राजा उर्फ अविनाश दास पिता नारायण दास ग्राम बेदी पट्टी थाना फेंकला जिला दरभंगा के घर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया।
फेकला थाना द्वारा की गई कार्रवाई ऑपरेशन मुस्कान के तहत दरभंगा पुलिस द्वारा घनश्यामपुर थाना अंतर्गत गुम हुए मोबाइल को बरामद कर सत्यापन पश्चात वास्तविक धारक को सुपुर्द किया गया।