
न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंटी मो परवेज पिता मो बरकत सा. नगरडीह थाना-जाले जिला दरभंगा के घर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया। जाले थाना द्वारा की गई कार्रवाई। नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर आम लोगों की समस्या की सुनवाई की जाती है। इसी क्रम में कमतौल थाना-1, APM थाना-1, केवटी थाना-1, सिंहवाड़ा थाना-1, बहादुरपुर थाना-1, मोरो थाना-1 एवं नगर थाना-1 कुल-7 आवेदको के द्वारा आवेदन पत्र समक्ष में प्रस्तुत किया गया। जिसे गंभीरता से सुना गया तथा कई शिकायतो का मौके में निराकरण कराया गया तथा शेष आवेदन पत्र में वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर थाना में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा नगर थाना में शिकायतकर्ताओं की समस्याएं को ध्यानपूर्वक सुनी गई एवं संबंधित पदाधिकारीयों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारीयों को प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया गया। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। यह प्रक्रिया नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगी। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा की गई जनसुनवाई
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर आम लोगों की समस्या की सुनवाई की जाती है इसी क्रम में घनश्यामपुर थाना-2, बहेड़ी थाना-3, मनिगाछी थाना-1, कुशेश्वरस्थान थाना-1 एवं अलीनगर थाना-1 कुल-8 आवेदको के द्वारा आवेदन पत्र समक्ष में प्रस्तुत किया गया। जिसे गंभीरता से सुना गया एवं कई शिकायतो का मौके पर निराकरण कराया गया, शेष आवेदन पत्र में वैधानिक कार्यवाही हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया। न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंटी प्रशांत राजू पिता विजय कुमार सिन्हा सा. राय साहेब पोखर थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा के घर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया। बहादुरपुर थाना द्वारा की गई कार्रवाई।
.