राष्ट्रीय

दिल्ली के रैन बसेरे में लगी की आग: दो लोगों की जिंदा जलने से मौत, स्थानीय लोगों ने बताई हादसे की खौफनाक वजह

डेस्क :दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में रविवार देर रात एक रैन बसेरे में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अर्जुन (18) और विकास (42) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वसंत विहार के कुली कैंप स्थित रैन बसेरे में आग लगने की सूचना देर रात तीन बजकर 28 मिनट पर मिली थी। अधिकारी ने कहा, “हमने दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा और आग में झुलसे दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *