राष्ट्रीय

डायबिटीज से भारत में 101 मिलियन प्रभावित, मगनभाई पटेल का जागरूकता और रोकथाम पर जोर

डेस्क :हाल ही में अहमदाबाद के चांगोदर में स्थित श्रीमती एन.एम.पाडालिया फार्मेसी कॉलेज में “वर्ल्ड डायबिटीज डे” के अवसर पर “डायबिटीज केयर तक पहुंच–एक अधिकार,न कि कोई खास अधिकार” विषय पर एक सेमिनार आयोजीत किया गया। इस सेमिनार की अध्यक्षता कॉलेज के मैनेजिंग ट्रस्टी एव गुजरात के जानेमाने समाजसेवी उद्योगपति मगनभाई पटेलने की। इस सेमिनार का मुख्य उदेश्य स्टूडेंट्स में डायबिटीज, इसके बढ़ते ग्लोबल बोझ और रोकथाम, डायग्नोसिस और इलाज की बराबर उपलब्धता के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। इस सेमिनार में डॉ.गौरांग शाह और डॉ.विनय दरजी मुख्य अतिथि थे।सेमिनार में कॉलेज के प्रिंसिपल एव कन्वीनर डॉ.जितेंद्र भंगाले और ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी प्रो.नेहल त्रंबडिया मौजूद थे। पुरे सेमिनार का संकलन प्रो.सूरज चौहानने किया । इस सेमिनार में कॉलेज के फैकल्टी मेंबर डॉ.भूमि रावल, डॉ.नुसरत शेख,डॉ. विश्व पटेल,डॉ. स्वीटी चौधरी और प्रो.फोरम पटेल भी आयोजन कमिटी में शामिल थे। इस सेमिनार में कुल 150 प्रतिनिधिओने हिस्सा लिया। इस सेमिनार का उद्घाटन कॉलेज के मैनेजिंग ट्रस्टी मगनभाई पटेल और वहां मौजूद गणमान्य लोगों ने दिप प्रज्जवलित कर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *