स्थानीय

मोतिहारी : कोटवा में NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई बाइक और ई-रिक्शा को कुचला, पांच लोगों की मौत

डेस्क : मोतिहारी से एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है। कोटवा के दीपउ मोड़ पर आज दोपहर लगभग 12:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आठ से अधिक बाइक और एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
जानकारी के मुताबिक, कई लोग सड़क पार करने के लिए खड़े थे, तभी अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर तोड़ते हुए उनकी ओर रफ्तार से बढ़त ली और उन्हें कुचल दिया।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजने के बाद दिल्ली-काठमांडू राजमार्ग जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष और डीएसपी के साथ भी तीखी नोकझोंक की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *