अन्य

स्कूली छात्रों संग जन्मदिन पर पेड़ लगाकर मनाकर जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर राज्यसभा सांसद, डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने स्वच्छ,संरक्षण पर्यावरण का दिया संदेश

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित शीर्ष नेताओं ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, दरभंगा में सादगी से मनाया उत्सव

दरभंगा। बिहार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद, डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने अपना जन्मदिन दरभंगा स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं के साथ केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया। उन्होंने नीम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सांसद डॉ. गुप्ता ने कहा पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा स्वच्छ वातावरण में ही व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है, इसलिए बीमारियों से बचाव हेतु वृक्षारोपण जरूरी है। जन्मदिन के अवसर पर आदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जयसवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने फोन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। सांसद ने इन सभी का विशेष आभार व्यक्त किया। दिनभर सोशल मीडिया और फोन कॉल के माध्यम से शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या, मधु चौधरी, निदेशक अविनाश साह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदय कुमार शर्मा, श्रवण महतो, रमन महतो, मीरा मेहता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *