
उदय शर्मा पटना स्थित उपमुख्यमंत्री, विजय कुमार सिन्हा एवं स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री, मंगल पाण्डेय से मिलकर बधाई दी
दरभंगा। सामाजिक कार्यकर्ता,भाजपा नेता, दरभंगा सह राजयसभा सांसद, डॉ. धर्मशीला गुप्ता के निजी सहायक, उदय शर्मा ने बिहार की नई बिहार सरकार के बनने पर पिछले दिनों पटना में पहुंचकर बिहार के उपमुख्यमंत्री, विजय कुमार सिन्हा एवं स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री, मंगल पाण्डेय से मिलकर उन्हें नव दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और राज्य की विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए जनता को धन्यवाद व बधाई दिया। श्री शर्मा ने कहा मै नई सरकार मे शामिल सभी मंत्रियों विधायको को बधाई देता हूँ।