
दरभंगा। देश को एक सूत्र में पिरोकर देश के पहले उप प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री श्री सरदार बल्लभ भाई पटेल ने अखंड भारत का निर्माण किया। उनकी जयंती के 150 साल पूरा होने के अवसर पर देश भर में एक महीने से सभी जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के आलोक में भारत सरकार के युवा एवं खेलकूद विभाग से संबद्ध माई भारत केंद्र के तत्वावधान में दरभंगा में एकता यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों लोगो की उत्साहपूर्ण भागीदारी इस बात को साबित करता है कि सरदार पटेल आज भी देश के बहुसंख्यक लोगों के दिलों में बसते हैं। स्थानीय सांसद तथा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा गोपाल जी ठाकुर ने एकता यात्रा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपरोक्त बातें कही। सांसद ने तिरंगा झंडा दिखाकर दरभंगा के कर्पूरी चौक से माई भारत केंद्र के स्वयंसेवकों विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा छात्र छात्राओं के द्वारा निकाले गए एकता यात्रा की शुरुआत की तथा लहेरियासराय टॉवर होते हुए प्रेक्षागृह के प्रांगण में इस यात्रा का समापन हुआ। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना के साथ लहेरियासराय टॉवर पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। एकता यात्रा के समापन के बाद लहेरियासराय प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सांसद डा ठाकुर ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व को विशाल वटवृक्ष बताते हुए कहा कि करोड़ों देशवासियों के उनके प्रति आदर और सम्मान का परिणाम है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नर्मदा नदी के तट पर दुनिया की सबसे ऊंची,597 मीटर प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया जो हर देशवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने इस स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक बताते हुए कहा कि एकता यात्रा सरदार पटेल की सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में केवटी विधायक डॉ मुरारी मोहन झा ने एकता यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्र छात्राओं के साथ युवाओं को इस तरह के कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भागीदारी देनी चाहिए। एकता यात्रा में जिला खेल पदाधिकारी कुमार परिमल भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक प्रेम कुमार मिश्र रिंकू ठाकुर भूपेंद्र किशोर कुमार गौरव,राजीव कुशवाहा, संगीता शाह,मीरा देवी,चंदू पाठक, रंजीत कुमार,प्रशांत कुमार,संतू कुमार, सुंदरकांत कामत,कुणाल कुमार,गौतम कुमार,आशुतोष झा, गुलशन चौधरी सहित सैंकड़ो लोग मौजूद थे।