दरभंगा

नव चयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को ईपॉस (EPOS) मशीन उपलब्ध कराया गया

डीएम ने पारदर्शी एवं सुचारू रूप से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

 

 

दरभंगा, 18 सितंबर 2026 :- समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में नव चयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को ईपॉस (EPOS) मशीन उपलब्ध कराने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान नव चयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को ईपॉस मशीन श्री कौशल कुमार जिलाधिकारी दरभंगा के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

 

उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत लाभुकों को खाद्यान्न का वितरण पारदर्शी एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि जिले में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के चयन की प्रक्रिया के तहत कुल 149 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें से 124 अभ्यर्थियों की अनुज्ञप्ति निर्गत की जा चुकी है, जबकि 25 मामले वाद के कारण लंबित हैं।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि आज आयोजित कार्यक्रम में नव चयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के बीच 70 ईपॉस (EPOS) मशीनों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि ईपॉस मशीन के माध्यम से जन वितरण प्रणाली की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी तथा लाभुकों को निर्धारित खाद्यान्न का वितरण सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा।

 

जिलाधिकारी ने सभी नव चयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को निर्देश दिया कि वे पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप लाभुकों को खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने बताया कि नव चयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के लिए खाद्यान्न आवंटन की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं विक्रेताओं को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए जन वितरण प्रणाली का संचालन सुचारू रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि जन वितरण प्रणाली सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी व्यवस्था है,जिसके माध्यम से पात्र लाभुकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है।

 

सभी संबंधित विक्रेता अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ करें।

कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री आशिष अमन सहित संबंधित पदाधिकारी एवं नव चयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *