राष्ट्रीय

Maharashtra: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में Pankaja Munde का निजी सहायक गिरफ्तार

डेस्क :महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक (पीए) अनंत गर्जे को अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि गर्जे की पत्नी डॉ गौरी पालवे (28) ने कथित तौर पर घरेलू विवाद के कारण शनिवार को मध्य मुंबई के वर्ली स्थित अपने फ्लैट में फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली।

पालवे के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर वर्ली पुलिस ने गर्जे और उसके दो रिश्तेदारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

वर्ली पुलिस ने गर्जे को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया और उसे आज ही अदालत में पेश किया जाएगा। दोनों का विवाह इसी साल फरवरी में हुआ था और पालवे सरकारी केईएम अस्पताल में दंत चिकित्सक के रूप में कार्यरत थीं।

पुलिस के अनुसार, पालवे के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे प्रताड़ित और परेशान किया था, जिसके कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। उन्होंने मौत मामले की गहन जांच की मांग की है।

पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में पालवे के परिवार ने आरोप लगाया कि गर्जे का विवाहेतर संबंध था और पालवे ने उसे मोबाइल फोन पर किसी अन्य महिला से बात करते हुए पकड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *