स्थानीय

दरभंगा : राज्य स्तरीय विद्यालय खो-खो (बालक) प्रतियोगिता 22 से 25 अक्टूबर तक नेहरू स्टेडियम में होगी आयोजित

दरभंगा : खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन दरभंगा के संयुक्त तत्वाधान में मिथिला की हृदय स्थली दरभंगा के ऐतिहासिक गौरवशाली परंपरा तथा कलात्मकता के इंद्रधनुषी रंगों में राज्य स्तरीय विद्यालय खो-खो बालक खेल प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 22 से 25 अक्टूबर 2024 तक नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय, दरभंगा में आयोजित किया जाएगा।
जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा परिमल ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु मैदान का समतलीकरण एवं सौंदर्यकरण का कार्य पूर्ण की ओर अग्रसर है।
कार्यक्रम का उद्घाटन 22 अक्टूबर 2024 को पूर्वाह्न 11:00 बजे होना सुनिश्चित है।
संपूर्ण बिहार में खो-खो खेल की लोकप्रियता एवं सभी जिले की प्रतिभागिता को देखते हुए शारीरिक शिक्षक ,वरीय खिलाड़ी एवं जिला खो-खो संघ की टोली जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा के साथ तैयारी में जुटे हैं।
खिलाड़ियों का आवासन स्थल प्रतियोगिता स्थल के निकट इंडोर स्टेडियम,आदर्श मध्य विद्यालय,आनंद मार्ग स्कूल एवं माउंट समर कान्वेंट स्कूल को बनाया गया है।
वही खिलाड़ियों का निबंध एवं भोजन की व्यवस्था प्रतियोगिता स्थल पोलो मैदान नेहरू स्टेडियम में की गयी है। खिलाड़ियों को कोई असुविधा न हो इस दृष्टि से आयोजन स्थल के निकट प्रतियोगिता स्थल एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं बनाई गई है।
जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा परिमल ने बताया कि वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में चल रहे राज्य स्तरीय वालीबॉल बालिका प्रतियोगिता में दरभंगा जिला अंडर-14 एवं अंडर-19 के फाइनल में प्रवेश कर अपना पदक पक्का कर लिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *