डेस्क :बिहार में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर, लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान की माँ रीना पासवान ने अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि यह समारोह एक “ऐतिहासिक क्षण” है और कहा कि उनके बेटे के नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ रही है। रीना पासवान ने एएनआई से कहा कि मैं बहुत खुश हूँ। एक ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह हुआ है। चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ रही है।
