बिहार

नीतीश के रिकॉर्ड पर तेजस्वी की बधाई, नई सरकार से बताई ये बड़ी उम्मीद

डेस्क :नीतीश कुमार के लगातार पांचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नई सरकार लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी। बिहार के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद तेजस्वी ने ट्वीट किया कि नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएँ जिन्होंने मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *