डेस्क :कागजों पर भानु प्रताप सन ऑफ राकेश एंड सुमित्रा देवी पुलिस की गिरफ्त में है। नाम बिल्कुल नया है, इसलिए आप भी इससे अनजान होंगे। लेकिन काम ऐसे ऐसे हैं कि आप भी सुनकर दंग रह जाएंगे। पंजाबी गायक सिद्ध मूसेवाला और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग जैसे अपराधों का मास्टरमाइंड जिसके ऊपर विभिन्न थानों में 11 मामले दर्ज हैं। तो असल में यह कौन है? यह है जूनियर लॉरेंस बिश्नोई। नाम अनमोल बिश्नोई। पिछले साल नवंबर में अमेरिका में पकड़ाए अनमोल को भारत लाने में इतना वक्त क्यों लगा? कितना मुश्किल या आसान था यह? अनमोल बिश्नोई के गिरफ्त में आने के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कौन से दरवाजे बंद हुए? क्या मुश्किलें खड़ी हुई? आज तमाम मामलों का एमआईआर स्कैन करेंगे। साथ ही यह भी जानेंगे कि इस गिरफ्तारी के बाद भारत के अंदर कस्टडी को लेकर कौन सी लड़ाई शुरू हो सकती है।
