डेस्क : गुजरात की साबरमती जेल में रिसीन ज़हर से लोगों को मारने की साज़िश रचने के आरोप में बंद ISKP (इस्लामिक स्टेट खोरासान प्रांत) से जुड़े आतंकी डॉ. अहमद पर जेल में हमला हुआ है. जानकारी के मुताबिक, हाई सिक्योरिटी सेल में बंद अन्य कैदियों ने उसपर अचानक हमला कर दिया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी.
