डेस्क : अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद अहमद सिद्दीकी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जावेद अहमद सिद्दीकी की गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली में लाल किले के पास हुए आतंकी हमले का कनेक्शन अल फलाह यूनिवर्सिटी से है या नहीं, इसकी भी जांच ही रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि साजिशकर्ता डॉक्टर मुजम्मिल और आतंकी उमर नबी भी यहां काम कर चुके हैं।
हमले के बाद से ही अल फलाह यूनिवर्सिटी को लेकर जांच तेज हो गई थी और मंगलवार सुबह दिल्ली, फरीदाबाद और आसपास के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी। मंगलवार सुबह 5 बजे से ही ईडी की छापेमारी जारी है। फरीदाबाद में अल फलाह यूनिवर्सिटी का कार्यालय है, जहां पर ईडी ने छापेमारी की और अलग-अलग दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को टीम अपने साथ ले गई।
ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 19 के तहत जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। ED ने कहा कि यूनिवर्सिटी के संबंध में पीएमएलए के तहत ईडी द्वारा दर्ज की गई ईसीआईआर की चल रही जांच में ग्रुप से संबंधित परिसरों में की गई तलाशी कार्रवाई के दौरान इकठ्ठा साक्ष्यों की विस्तृत जांच और विश्लेषण के बाद आज यह गिरफ्तारी हुई।
