राष्ट्रीय

दिल्ली में मंथन के बाद बिहार में भाजपा की हलचल तेज, केशव मौर्य पर्यवेक्षक नियुक्त, साथ में ये दो बड़े नेता

डेस्क :उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पार्टी नेता साध्वी निरंजन ज्योति को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भारत सरकार के केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *