डेस्क :बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला है। एनडीए गठबंधन बंपर जीत के साथ एक बार फिर से वापसी कर चुका है। मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार फिर से 10वीं बार शपथ लेने जा रहे हैं। दूसरी ओर झारखंड की राजनीति अब तेज होती दिखाई दे रही है। भाजपा प्रवक्ता डॉ अजय आलोक के एक पोस्ट में सियासी हलचल तेज कर दिया है। अजय आलोक ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि अब नया बम झारखंड में, हेमंत अब जीवंत होंगे। ऐसे में अजय आलोक के इस पोस्ट को सत्ता परिवर्तन से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने अजय आलोक के इस ट्वीट को बेबुनियाद करार दिया है।
