
दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने बड़ी सफलता हासिल की और 202 सीटों पर विजय का परचम लहराया गया है। उदय कुमार शर्मा, सदस्य प्रदेश कार्यसमिति, भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश ने कहा मैं अपनी ओर से विजय होने वाले सभी उम्मीदवारो को ढ़ेर सारी बधाई देता हूँ। इस ऐतिहासिक जीत ने यह साबित किया की जो विकास करेगा वही सरकार बनाएगा। मिथिला की राजधानी कहे जाने वाले दरभंगा ने पिछली बार 9 सीट एनडीए को दिया था। इस बार पूरे के पूरे 10 सीट दे दिया। मैं भाजपा व एनडीए के सभी नेताओं कार्यकर्त्ताओ को बधाई देता हूँ।