डेस्क : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के दूरदराज के दच्छन-मरवाह इलाके में दो SPO, जिनकी पहचान रशपाल कुमार (40) और बाबी चंद (54) के रूप में हुई है, लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों सेना के साथ गश्त पर थे और ढरना पोस्ट की ओर जा रहे थे, तभी वे लापता हो गए। खबर है कि दिन के समय इलाके में गोलियां चलने की आवाजें सुनी गई थीं।


