
100 साल में प्रथम बार एनाटोमी के राष्ट्रीय स्तर का आयोजन डीएमसी में हो रहा : प्रो डॉ अलका झा
दरभंगा। नेटकॉन 72 राष्ट्रिय स्तर ऐनाटोमिकल सोसायटी का प्रि कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप और सीएमई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि मिथिला यूनिवर्सिटी एवं आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी पूर्व कुलपति,डॉ. एस पी सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में स्वागत भाषण एनाटोमी बिभाग के अध्यक्ष प्रो डॉ एस के करण ने दिया। गुरुवार की सुबह 9 बजे से सीएमई का आयोजन हुआ। जिसमे मुख्य वक्ता डॉ रिमा दादा एम्स दिल्ली से जीतेन्द्र कुमार इंद्रा आई भी एफ दुबई से हरे कृष्णा,पी आर केरल से डॉ गुलसन त्रिवेदी, डॉ रूही यास्मीन ने अपना वक्तब्य रखा। फिर दोपहर 2 बजे से 06 बजे तक 6 कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे आई भी एफ जितेन्द्र कुमार के द्वारा, पास्टिनेशन हरेकृष्णा के द्वारा, जेनेटिक्स डॉ रिमा दादा के द्वारा, माइकोमेट्री योगेश सोंटगे के द्वारा, एविडेन्स बेस्ट डॉ आदिल असगर आई एम एस पटना और उनके टीम के द्वारा,क्वालिटी एनसोरेंस डॉ रंजीत गोहा प्रिंसिपल आई जी आई एम एस के द्वारा। इस वर्कशॉप में 250 डेलिगेट्स पूरे इंडिया से लाभ उठाए, एनाटोमी सोसायटी के प्रेसिडेंट डॉ नावा और सेकेरेट्री डॉ जेठानी ने भी अपना वक्तब्य रखा। डीएमसी एच के प्राचार्य प्रो डॉ अलका झा ने भी अपना वक्तब्य रखा और खुशी जाहिर के 100 साल में प्रथम बार एनाटोमी के राष्ट्रीय स्तर का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम के भोट ऑफ थैंक्स नेटकॉन 72 के ऑर्गेनाइजिंग सेकेरेटरी डॉ गौड़ी शंकर झा ने दिया।