अन्य

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, दरभंगा में बाल दिवस पर एक शानदार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बच्चों दिखाई अपनी अपनी प्रतिभाए, खूब बटोरी तालिया

दरभंगा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल,बल्लोंपुर लहेरियासराय की ओर से बाल दिवस के अवसर पर एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर, दरभंगा नगर निगम, ओम प्रकाश खेड़ीया ने फीता काटकर आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन किया. मौके पर अतिथि का पाग, चादर पहनाकर एवं बुके देकर किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है, लेकिन आज इसलिए मना रहे हैं क्योंकि कल 14 नवंबर को मतगणना को देखते हुए एक दिन पहले बनाई जा रही है। उन्होंने कहा इस दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने को शिक्षा दी जा रही है वह प्रशंसनीय एवं सराहनीय है। आज बच्चों को जरूरत है बच्चों से मोबाइल को दूर रखना जिससे वह पढ़ाई में पूरा समय अपना दे सके । उन्हें कहा मैं बच्चों के शिक्षकों एवं अभिभावकों से आग्रह करते हुए कहा के आप बच्चों से कम से कम 5 साल मोबाइल को दूर रखें। जिससे बच्चे पूरा फोकस पढ़ाई और खेलकूद में ज्यादा से ज्यादा समय दे। मैं निवेदन करूंगा छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पेंटिंग और अन्य कई तरह के प्रस्तुति की गई। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मो. अली अशरफ फातमी ने कहा देश में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाई जाती है और 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। इन्हीं बच्चों से कल का हिंदुस्तान बनेगा और आगे आने वाले दिनों में शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा मैं उम्मीद करता हूं। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल अपने बच्चों को अच्छी तालिब दे रही है। इसकी कोशिश है मिथिलांचल और पूरे नॉर्थ बिहार में शिक्षा स्तर में बेहतर करना है। जब बच्चे यहां से निकले तो दुनिया के अंदर सभी जगह पर बेहतर से बेहतर कर सके। और दुनिया के सभी क्षेत्र में कामयाबी मिले। डॉ. फराज फातमी ने कहा बच्चों को पढ़ाई के साथ हर तरह के नॉलेज मिले पढ़ाई हो इंटरटेनमेंट हो नई नई टेक्नोलॉजी की जानकारी मिले। कंप्यूटर हो एआई हो इसका फायदा बच्चों को उनके आने वाले जीवन में जब वें बड़े होंगे मिलेगा। यह दूसरा साल हमारे स्कूल में इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सरपरस्ती मो अली अशरफ आदमी ने किया। स्कूल की चेयरमैन, डॉ राशीद फातिमा शेख स्कूल में बहुत अच्छा इंतजाम किया है बच्चों द्वारा कई सांस्कृतिक, नुक्कड़ नाटक व अन्य कई तरह की कलाएं प्रस्तुत की गई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। खाने पीने का इंतजाम खेल खुद का इंतजार होता कि बच्चे और अभिभावक इस कार्यक्रम को अच्छी तरह से इंजॉय कर सके। स्कूल की प्रिंसिपल मिनाक्षी चटर्जी ने कहा बहुत अच्छा है कार्यक्रम आयोजन हुआ है बच्चों द्वारा बच्चों ने अपने कई तरह के एक्टिविटी को प्रस्तुत किया है इस तरह के कार्यक्रम होने से बच्चों में उनकी प्रतिभा निखर कर बाहर आती है। और नए बच्चों को इसमें चांस मिलता है कुछ बेहतर करने का यही सीख उन्हें भविष्य में आगे बढ़ाने में मदद करती है। बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति सराहनीय रही जो साफ सफाई स्वच्छता पर बनाई गई थी। दरभंगा के लोगों को पसंद आ रहा है के यहा पढ़ाई के साथ साथ खेल और अन्य कई प्रतियोगिताए होती रहती है। इस अवसर पर दीदार हुसैन चाँद, हीरा अंसारी और बच्चे व बच्चों के अभिभावकगण, स्कूल के शिक्षकगण कर्मीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *