प्रादेशिक बिहार

बिहार चुनाव : 11 एग्जिट पोल में फिर से NDA सरकार

डेस्क : बिहार में दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग पूरी होने के बाद अब सभी की नजरें एग्जिट पोल पर टिक गई हैं. शाम होते-होते सर्वे एजेंसियों ने अपने अनुमान जारी कर दिए, जिनमें साफ दिख रहा है कि राज्य में एक बार फिर NDA की सरकार बनने की संभावना ज्यादा है. ज्यादातर एग्जिट पोल्स में बीजेपी-जेडीयू नेतृत्व वाला NDA 133 से 167 सीटों के बीच जीत हासिल करता दिख रहा है. यानी 122 के बहुमत के आंकड़े से आगे. वहीं तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला महागठबंधन 70 से 102 सीटों के बीच सिमटता नजर आ रहा है. जन सुराज पार्टी (JSP) की एंट्री इस चुनाव में भले ही चर्चा में रही हो, लेकिन एग्जिट पोल्स के अनुसार पार्टी को 0 से 5 सीटें ही मिल सकती हैं. हालांकि इसे संभावित “किंगमेकर” भी माना जा रहा है.

विभिन्न एजेंसियों के अनुमान इस तरह रहे :

पीपुल्स पल्स

NDA: 133-159

महागठबंधन: 75-101

JSP: 0-5

पीपुल्स इनसाइट

NDA: 133-148

महागठबंधन: 87-102

JSP: 0-2

Matrize- IANS

NDA: 147-167

महागठबंधन: 70-90

JSP: 0

P-Marq

NDA: 142-162

महागठबंधन: 80-98

JSP: 1-4

चाणक्य

NDA: 130-138

महागठबंधन: 100-108

JSP: 3-5

JVC’s Polls

NDA: 135-150

महागठबंधन: 88-103

JSP: 3-6

पोल डायरी

NDA: 184-209

महागठबंधन: 32-49

JSP: 1-5

टाइम्स नाउ

NDA: 143

महागठबंधन: 95

JSP: 5

एनडीटीवी पोल ऑफ पोल्स

NDA: 152

महागठबंधन: 28

JSP: 2

दैनिक भास्कर

NDA: 145-160

महागठबंधन: 73-91

JSP: 0-3

पोलस्ट्रैट

NDA: 133-148

महागठबंधन: 87-102

JSP: 3

इन सभी अनुमानों में NDA को स्पष्ट जीत मिलती नजर आ रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *