डेस्क: फिल्म हनुमान अंश (Film Hanuman Ansh)इन दिनों सिनेमाघरों Cinemas)में दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों के साथ ही क्रिटिक्स की तरफ से भी अच्छा रिस्पॉन्स (Response)मिला है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई लगातार आगे बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म की OTT डील को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। दावा किया जा रहा था कि हनुमान अंश को OTT प्लेटफॉर्म की तरफ से 100 करोड़ रुपये की डील का ऑफर मिला है। अब फिल्म की प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने इस खबर की सच्चाई सामने रख दी है।
रागिनी सोना ने NDTV से बातचीत में 100 करोड़ रुपये की OTT डील की खबर को पूरी तरह अफवाह बताया है। उन्होंने साफ किया कि फिल्म की टीम को ऐसा कोई ऑफर नहीं मिला है। प्रोड्यूसर के मुताबिक फिलहाल टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ज्यादा से ज्यादा दर्शक फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखें और इसे अपना प्यार दें। उन्होंने कहा कि इस समय किसी ऑफर या रकम से ज्यादा मायने दर्शकों का प्यार रखता है।
प्रोड्यूसर ने यह भी कहा कि फिल्म को मिल रही सफलता में दर्शकों की बड़ी भूमिका है। उनका मानना है कि जिस तरह लोग खुद फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं और इसे दूसरे लोगों तक पहुंचा रहे हैं वह अपने आप में खास बात है। रागिनी सोना ने इसे नीम करोली बाबा का चमत्कार भी बताया। उनके मुताबिक दर्शक ही फिल्म का प्रचार कर रहे हैं और ऐसा अनुभव उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।
रागिनी ने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म की टीम को किसी भी OTT प्लेटफॉर्म से 100 करोड़ रुपये का ऑफर नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि फिल्म से जुड़े फैसले टीम के साथ चर्चा के बाद ही लिए जाएंगे। अगर भविष्य में OTT को लेकर कोई बड़ा फैसला होता है तो इसकी आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। फिलहाल फिल्म की टीम को खुद यह जानकारी नहीं है कि हनुमान अंश OTT पर कब रिलीज होगी।
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की OTT यात्रा को लेकर पहले भी एक जानकारी सामने आ चुकी है। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया था कि एक OTT प्लेटफॉर्म ने उनकी फिल्म को रिलीज करने से मना कर दिया था। इसके बाद टीम ने फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया। थिएटर में रिलीज के बाद फिल्म को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिला उसने पूरी तस्वीर बदल दी।
निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म लिखने के अपने तरीके को लेकर भी दिलचस्प जानकारी साझा की थी। उन्होंने बताया था कि कहानी लिखते समय उन्होंने अपने कमरे से सभी डिजिटल डिवाइस हटा दिए थे। उन्होंने पूरी फिल्म की कहानी पेन और पेपर पर लिखी थी। इसके बाद अपने असिस्टेंट की मदद से इसे डिजिटल रूप दिया गया। उन्होंने यह भी बताया था कि फिल्म का ओपनिंग सीन लिखने में उन्हें करीब 45 दिन लगे क्योंकि उनके लिए फिल्म की शुरुआत बेहद महत्वपूर्ण थी।
अब 100 करोड़ रुपये की OTT डील की खबर पर प्रोड्यूसर के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि फिलहाल ऐसी किसी डील की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म की टीम का पूरा ध्यान अभी सिनेमाघरों में मिल रहे दर्शकों के प्यार पर है। OTT रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक फैसला सामने आने तक 100 करोड़ रुपये की डील वाली खबर को महज अफवाह ही माना जा रहा है।


