
दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट के बनाए गए नये निदेशक,दिलीप कुमार ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। अररिया जिला के फारबिसगंज के मूल से निवासी हैं। इसके पूर्व में वह एयरपोर्टअ थारिटी आफ इंडिया मुख्यालय,दिल्ली में कार्यरत रहे। विमान के उड़ान क्षेत्र में काफी सूझबूझ हासिल कर चुके हैं। इन्होंने कई एयरपोर्ट पर विभिन्न पदों पर रहकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है। दरभंगा एयरपोर्ट का कार्यभार संभालने के बाद उम्मीद जताई जा रही है के यहां के विकास की गति तेज होगी। नए निदेशक दिलीप कुमार ने बताया दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों की बाधा दूर कर लंबित सभी कार्यों को गति देना हमारी पहली प्राथमिकता होगी. निदेशक नावेद नजीम को बागडोगरा एयरपोर्ट का जिम्मा सौंपा गया। इन्होंने यहां करीब एक वर्ष तक निदेशक के पद पर रहकर यात्री सुविधा, विमानों परिचालन सहित कई मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में विकास में अहम भूमिका निभाई। सोमवार की शाम दरभंगा एयरपोर्ट के निदेशक का जिम्मा दिलीप कुमार को सौंपकर बागडोगरा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। निवर्तमान निदेशक नावेद नजीम ने बताया दरभंगा एयरपोर्ट पर एक वर्ष तक पद संभालने का सौभाग्य मिला था। कार्य के दौरान हमारे बीच यात्रियों के परेशानी के साथ कई चुनौती खड़ी थी। उस चुनौती से निपटने में सभी एयरलाइंस कंपनी के पदाधिकारी और स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग रहा है।