अन्य

महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह की जयंती पर समारोह बुधबार 12 नवम्बर को पूरे उत्साह के साथ कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय परिवार मनाएगा

 

दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के संस्थापक महाराजाधिराज डॉ. सर कामेश्वर सिंह जी की 119 वीं जयंती बुधवार 12 नवम्बर को मनाई जाएगी। इसके लिए कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय परिवार काफी उत्साहित व हर्षित है।जयंती समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि छात्र कल्याण अध्यक्ष सह प्रभारी कुलपति प्रो. पुरेन्द्र वारिक की अध्यक्षता में दरबार हाल में आयोजित कार्यक्रम अपराह्न डेढ़ बजे शुरू होगा। पूर्व कुलपति प्रो. रामचन्द्र झा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे। जबकी कुलसचिव प्रो. ब्रजेशपति त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम के संयोजक, डॉ. यदुवीर स्वरूप शास्त्री बनाये गए हैं। इसके पूर्व सुबह नौ बजे माधवेश्वर परिसर में पूजा-हवन भी किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय मुख्यालय के सभी शिक्षकों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्रों की उपस्थिति रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *