बिहार

बिहार में बंपर वोटिंग पर तेजस्वी गदगद, कहा- जनता ने कमाल कर दिया, अब बदलेगा बिहार

डेस्क :राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए बंपर वोटिंग की खबरों पर खुशी जताई। X पर साझा की गई एक पोस्ट में, यादव ने कहा कि मन खुशी से भर गया है; मेरे बिहार ने सचमुच कमाल कर दिया है। हर जगह से बंपर वोटिंग की खबरें आ रही हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, युवा, व्यापारी, किसान, हर जाति, हर वर्ग लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। यह गति न रुके, ये कदम न थमें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *